Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: NDPS की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार से बरामद की 50 हजार नशे की टैबलेट

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के लूणकरणसर थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली गोलियों की बड़ी खेप पकड़ी है, जिसमें 50,000 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट (USP 100 MG) और 2 किलो 322 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है। इस कार्यवाही को थानाधिकारी गणेश कुमार विश्नोई के नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान अंजाम दिया गया।पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को बीकानेर से पंजाब की ओर जाते समय रोका। पूछताछ में संदिग्ध लगने पर दोनों की तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में नशे की गोलियां मिली है। पकड़े गए आरोपियों में गुरप्रीत सिंह (40 वर्ष), निवासी भुच्चों कला, भटिंडा, और भटिंडा निवासी नाबालिग शामिल हैं।पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल श्यामलाल, विरेन्द्र कालेर, विद्याधर, सुनील ढाका और ड्राइवर महावीर प्रसाद शामिल थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement