Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: एमडी करने आया था सप्लाई, 60 ग्राम MD के साथ युवक गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर। डीएसटी और सदर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ एमडी की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय राधेश्याम पुत्र गोपीदास स्वामी, निवासी सूडसर, थाना सेरूणा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 60 ग्राम एमडी बरामद की है।जानकारी के अनुसार, आरोपी राधेश्याम बीकानेर में एमडी की सप्लाई देने आया था। पुख्ता सूचना पर डीएसटी और सदर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह एमडी किसे सप्लाई करने वाला था और उसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। सदर थाना पुलिस,डीएसटी की इस संयुक्त कार्यवाही में डीएसटी के कांस्टेबल लखविंदर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही । बीकानेर में लगातार बढ़ रही नशे की तस्करी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई लगातार जारी हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement