Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: कैफ़े में फायरिंग, युवक के हाथ पर लगी गोली

India-1stNews




बीकानेर@ शहर में अपराधियों को मानो किसी का भय नहीं रहा। अपराधी नित नई वारदात को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को धत्ता बता रहे हैं। ताजा मामला नयाशहर थाना क्षेत्र के कैफे में फायरिंग का मामला सामने आया है। डी-टाउन कैफे में वासु पाण्डिया नामक युवक पर फायर किया गया, जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग में घायल वासु पाण्डिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार शाम करीब 7 बजे वह कैफे में मौजूद था और वहां काम करने वाले किशन गोदारा से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान अंत्योदय नगर निवासी वंश जोईया वहां पहुंचा और उसने अचानक अपनी रिवॉल्वर तान दी। जब वासु ने उसे अनदेखा किया और बातचीत जारी रखी, तो वंश ने पीछे से उस पर गोली चला दी। गोली उसके बाएं हाथ की कलाई पर लगी और आर-पार हो गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वासु को पहले कोठारी अस्पताल पहुंचाया, फिर परिजनों के साथ उसे जीवन रक्षा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी वंश जोईया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच सहायक उपनिरीक्षक राम भरोसी मीणा को सौंपी गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी वंश अपने पिता की रिवॉल्वर लेकर आया था, जो पूर्व में सरकारी नौकरी कर चुके हैं। वंश ने कथित तौर पर यह भी कहा कि उसने पहले भी कई लोगों के साथ ऐसा किया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement