Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 8वीं- 5वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी

India-1stNews




बीकानेर@ शिक्षा विभाग ने आठवीं बोर्ड और पांचवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल शनिवार को जारी कर दिया है। आठवीं बोर्ड की परीक्षा 20 मार्च से शुरू होगी और 1 अप्रैल तक चलेगी। वहीं, पांचवीं बोर्ड की परीक्षा 7 अप्रैल से 16 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। ‌आठवीं बोर्ड की परीक्षा एक पारी में दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जबकि, पांचवीं बोर्ड की परीक्षा सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक होगी।

आठवीं बोर्ड में इस बार राज्य भर में करीब 12.78 लाख और पांचवीं बोर्ड में 13.58 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। शिक्षा विभाग ने सेंटर गठन का काम भी शुरू कर दिया है। आठवीं बोर्ड परीक्षा के एग्जाम 13 दिन चलेंगे। जबकि पांचवीं बोर्ड की परीक्षा 10 दिन चलेगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562