Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: कार की विंडो से स्प्रे कर बेहोश किया और बैग ले भागा

India-1stNews





बीकानेर@ जस्सूसर गेट के पास एक मिठाई की दुकान के आगे अज्ञात व्यक्ति ने कार में बैठे व्यक्ति को स्प्रे से बेहोश किया और बैग ले भागा जिसमें जरूरी कागजात और रुपए थे। घटना के संबंध में नयाशहर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है।

सर्वोदय बस्ती निवासी पठान खां की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वह डॉ. जगदीश नारायण पुरोहित का ड्राइवर है। उनके साथ कार में जस्सूसर गेट स्थित मिठाई की दुकान पर गया था। वह सामान ले रहा था। पुरोहित कार में बैठे थे।

इस दौरान एक व्यक्ति ने कार की विंडो से स्प्रे कर पुरोहित को बेहोश किया और डैशबोर्ड पर रखा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में जरूरी कागजात, कीमती सामान और रुपए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर अज्ञात व्यक्ति को तलाश रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement