Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: शातिर बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

India-1stNews




बीकानेर@ बाईक चोरी के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए पुलिस के प्रयास रंग ला रहे हैं। कोटगेट पुलिस थाना की टीम ने बाईक चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आदतन बाईक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चार बाईक भी बरामद की गई है।

कोटगेट थानाधिकारी विश्वजीतसिंह व डीएसटी तथा साईबर सैल की मदद से कोटगेट थाना क्षेत्र में हुई बाईक चोरियों के मामलों में विशेष निगरानी, तलाशी व संकलित आसूचनाओं के आधार पर कोटगेट थाना की टीम ने सतपाल उर्फ सत्तु पुत्र बस्तीराम बिश्रोई उम्र 19 साल निवासी खिन्दासर व महबूब उर्फ मोनू उर्फ डिफाल्टर पुत्र अमीन खान निवासी करमीसर को दस्यताब कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों से बाईक चोरी करने की वारदात कुबूल की। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चार बाईक भी बरामद की गई।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement