Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: चाय की रेहड़ी के पास मिला भारी मात्रा में चरस

India-1stNews




बीकानेर@ अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बीकानेर की डीएसटी ताबड़तोड़ कार्रवाईयों को अंजाम दे रही है। युवाओं के भविष्य के बर्बाद करने वाले नशे की धरपकड़ में डीएसटी व व्यास कॉलोनी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 467 ग्राम चरस पकड़ी है। हालांकि आरोपी भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार शिवबाड़ी रोड़ पर लगी एक चाय की रेहड़ी के आसपास यह तरस बेची जा रही थी। डीएसटी को मिली सूचना पर जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस के साथ मौके पर दबिश दी गई। जहां आरोपी संजू माली तो मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस चरस पकडने में कामयाब रही। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज है। पकड़ी गई चरस की मात्रा 467 ग्राम है, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई में विशेष भूमिका डीएसटी एएसआई रामकरण की रही। वहीं कार्रवाई करने वाली पूरी में टीम में डीएसटी टीम से हैड कांस्टेबल कानदान, महावीर, कांस्टेबल लखविंद्र तथा व्यास कॉलोनी थाने से एसआई शारदा शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562