Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: जेल में सिम ले जा रहे होमगार्ड को पकड़ा, पुलिस कॉल डिटेल खंगालेगी

India-1stNews




बीकानेर@ आरएसी के जवानों ने जेल में सिम ले जा रहे अरबन होमगार्ड को पकड़ा है। पुलिस जांच करेगी कि वह सिम जेल में क्यों और किसके लिए ले जा रहा था।

सलूंडिया गांव निवासी अरबन होमगार्ड जेठाराम जाट की जेल के अंदर ड्यूटी है। वह करीब एक माह से जेल में तैनात है। 12-13 फरवरी की रात को 2 बजे से सुबह 10 बजे तक होमगार्ड की ड्यूटी थी। वह ड्यूटी के लिए जेल पहुंचा तो मुख्य द्वार के बाहर आरएसी के जवानों ने उसकी चैकिंग की। होमगार्ड के खाकी कोर्ट की जेब से एक सिम बरामद हो गई। इस संबंध में जेल के अधिकारियों को जानकारी दी गई। प्रहरी राकेश कुमार मेघवाल की ओर से बीछवाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरेश कुमार यादव ने बताया कि ड्यूटी पर पहुंचे जेठाराम के पास एक मोबाइल था जो उसने मुख्य द्वार के बाहर रख दिया था। उसके बाद अंदर जाते समय चैकिंग में उसके कोट की जेब से सिम बरामद हुई।

सिम जब्त कर ली है और पुलिस जांच करेगी कि वह जेल में सिम क्यों ले जा रहा था। पता चला है कि उसके गांव सलूंडिया निवासी निहालचंद बिश्नोई हत्या के मामले में जेल में बंद है। आशंका है कि होमगार्ड से बरामद सिम निहालचंद के लिए जेल में ले जाई जा रही थी। पुलिस सिम और उससे किए गए कॉल की डिटेल निकलवाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement