Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

India-1stNews




बीकानेर@ अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर शहर की सदर पुलिस ने बीती रात को बड़ी कार्रवाई की। जिसमें एक किलो अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रेंज आईजी ओमप्रकाश व एसपी कावेंद्र सागर द्वारा चला जा रहे अभियान के तहत की। सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह के नेतृत्व में देर रात 1 से 2 बजे के आसपास कार्रवाई करते हुवे अवैध मादक पदार्थ एक किलो अफीम के साथ फलौदी निवासी महिपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से अफीम और एक मोटरसाइकिल जप्त को है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस कार्रवाई में कॉस्टेबल रवि घुमरिया की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement