Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर फील्ड-फायरिंग रेंज में गोली लगने से जवान की मौत

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान एक सैनिक की गोली लगने से मौत हो गई। यह हादसा रेंज के पूर्वी कैंप में हुआ, जहां 7.62 एमएम पीकेटी गन से चली गोली सैनिक के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।मृतक सैनिक की पहचान पिट्टलवनीपतम निवासी पारसिया मोहन वेंकटेश के रूप में हुई है। घटना के बाद सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और सैनिक के शव को सूरतगढ़ स्थित सेना के अस्पताल में रखवाया गया है। इस हादसे को लेकर सेना में शोक की लहर है। वे 28 जनवरी को निशानेबाजी का अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। उनका सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। मंगलवार को जवान ने दम तोड़ दिया।

पारस मोहन वेंकटेश (26) 16 मध्यम तोपखाना पठानकोट (पंजाब) में सिपाही के पद पर तैनात थे। वह आंध्र प्रदेश में पिट्टावानपलम के रहने वाले थे। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान करीब 2 महीने में 5 जवानों की मौत हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement