Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: मसाज पॉर्लर में युवतियों ने शराब के नशे में की झगड़ेबाजी, तीन गिरफ्तार, पार्लर करवाया बंद

India-1stNews




बीकानेर@ सदर थाना इलाके में वीर दुर्गादास सर्किल पर चल रहे एक मसाज पॉर्लर में झगड़ेबाजी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवतियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवतिया शराब के नशे में लेन देन के विवाद को लेकर झगड़ा कर रही थी, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइस कर शांत कराना चाहा तो तीनों युवतियों पुलिस से उलझ गई। मौके पर अशांति का माहौल पैदा होने की आशंका में पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। तीनों के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्यवाही दर्ज कर ली। 

गिरफ्त में आई युवतियों में दिल्ली निवासी दीपशिखा मेघवाल पत्नि अजय कुमासा, मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल निवासी फेजिला खातुन पत्नि फजल हुसैन और श्रीगंगानगर निवासी नीतु उर्फ जीया पत्नि पप्पू सैनी शामिल है। जिन्हे नगर दण्ड नायक की अदालत में पेश कर जमानत पर रिहा कर दिया। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि वीर दुर्गादास सर्किल पर चल रहे मसाज पॉर्लर में अनैतिक धंधा हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पॉर्लर में तीन युवतिया शराब के नशे में झगड़ेबाजी कर रही थी। हालांकि मौके पर दो तीन युवक भी मौजूद थे, लेकिन पुलिस कार्यवाही की भनक लगते ही वे भाग छूटे। फिलहाल थाना पुलिस ने मसाज पॉर्लर बंद करवा दिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement