Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर पुलिस के हत्थे चढ़ा महँगे शौक रखने वाला अफीम तस्कर, स्कार्पियो गाड़ी जब्त

India-1stNews




बीकानेर@ अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध रेंज कार्यालय बीकानेर स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जहां भारी मात्रा में अवैध अफीम सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही नशे की तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त किया है। आईजी ओमप्रकाश द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान रेंज कार्यालय स्पेशल टीम द्वारा बीकानेर जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी व खपत को देखते हुए मादक पदार्थो की तस्करी व समाज पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए बीकानेर में गंगाशहर पुलिस थाना इलाके में 01 किलो 200 ग्राम अफीम मादक पदार्थ को पकड़ा है। साथ ही तस्कर जयन्ती लाल विश्नोइ पुत्र प्रेम रत्न विश्नोई निवासी बंधला को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने स्कोर्पियों गाडी जब्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपी से गंभीरता से पूछताछ की जा रही है, अफीम तस्करी का नेटवर्क का खुलासा किया जायेगा। साथ ही गंगाशहर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

महंगे शौक रखता है आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी जयन्ती लाल युवा है जो मंहगे शौक रखता है। स्कार्पियों गाडी व महंगे मोबाईल का शौकीन है। अनावश्यक खर्चों व गलत आदतों की वजह से अफीम तस्करी जैसे गंभीर सामाजिक व कानूनी अपराध करने लगा है। समाज में युवाओं का अपराधिकरण को रोकने को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है व निरन्तर कार्रवाई जारी है। समाज में युवाओं का मंहगे शौक व खर्चे बढऩे के कारण युवा अपराधों में हो रहे है शामिल जिनके खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस के अनुसार अफीम तस्करी के सम्बन्ध में गंभीरतापूर्वक अनुसंधान कर नेटवर्क का खुलासा किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement