Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: चाकू दिखाकर डॉक्टर से लूटी कार, नाकाबंदी करने के बाद भी नही मिली सफलता

India-1stNews




बीकानेर@ शहर में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। रविवार रात करीब 8 बजे पीबीएम हॉस्पिटल में पदस्थापित डॉक्टर शेखर गोयल को चाकू की नोक पर दो अज्ञात लुटेरों ने कार से उतारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

यह घटना पंचशती सर्किल के पास मिलन ट्रैवल्स के सामने हुई, जहां डॉक्टर को जबरन कार से नीचे धक्का देकर आरोपी वाहन लेकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन रात 11 बजे तक कोई सुराग नहीं मिल सका। डॉक्टर शेखर गोयल ने पुलिस को बताया कि वह रविवार शाम पंचशती सर्किल स्थित मिलन ट्रैवल्स के पास से गुजर रहे थे। तभी दो अज्ञात बदमाशों ने अचानक उनकी कार को रोक लिया और चाकू दिखाकर धमकाया।

डॉक्टर कुछ समझ पाते इससे पहले ही लुटेरों ने उन्हें जबरन कार से बाहर खींचकर नीचे गिरा दिया और कार लेकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद जिलेभर में नाकाबंदी कराई गई, लेकिन रात 11 बजे तक लूटी गई कार का कोई सुराग नहीं लग पाया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement