Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: नाबालिग बालिका को उठा ले गए दो युवक, किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

India-1stNews




बीकानेर@ श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में 10 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि रविवार को उसकी 10 वर्षीय बालिका घर के नजदीक एक समारोह में गई हुई थी। उसी वक्त उसकी बेटी को जाखासर गांव के दो युवक उठाकर कहीं ले गए। उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी समय से उसकी बेटी नहीं मिली और पता चला कि वह समारोह में भी नहीं है। ऐसे में वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। एक आरोपी वहीं खड़ा रहा और तलाश करते दंपती से कहा कि कोई नहीं ले गया है यहीं कहीं खेल रही होगी। तभी पास ही स्थित एक बाड़े में बने मकान से उसकी बेटी के चीखने की आवाज सुनाई दी। बालिका के पिता व अन्य परिवार के लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो मकान की छत पर एक अन्य आरोपी ने उसकी पुत्री को अर्धनग्न कर रखा था। उन्हें देख कर आरोपी छत से कूदकर भाग गया। पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक को सौंपी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement