Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: युवती घर से नगदी जेवरात लेकर युवक संग भागी, पिता पहुँचा थाने

India-1stNews




बीकानेर। युवक द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा घर से नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले जाने का मामला गंगाशहर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में युवती के पिता ने अपनी बेटी व एक अन्य युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 25 फरवरी की है। 

इस संबंध में भाप भैरुजी मंदिर के पास श्रीरामसर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी पुत्री जो कम्प्युटर सीखने जाती थी। वहां से एक युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया। घर से तीस से चालीस हजार रुपए नकदी और सोने का सामान गायब था जो कि उसकी बेटी उक्त लड़के के कहने से चोरी कर घर से ले गई। पुलिस ने युवती व युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement