Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: मरुधरा कॉलोनी में सेटबैक छोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद, दो मकान किये सीज

India-1stNews




बीकानेर शहर के मरूधर कॉलोनी में बीडीए द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई। जहां अधिकारियों ने आस पड़ोस के दो मकान सीज किये है। जानकारी के अनुसार यहां दो पड़ोसियों में शेटबैक को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पड़ोसियों ने शिकायत दी। शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए बीडीए प्रशासन ने मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस का जाब्ता तैनात किया और बाद में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों मकानों को सीज कर दिया। इस दौरान एक मकान मालिक ने कार्रवाई का विरोध किया तो उसे पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई के चलते मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। एक बारगी पूरी गली छावनी में तब्दील हो गई। कार्रवाई के दौरान हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस को हिरासत में लेना पड़ा। यूआईटी ने विवादित 115 और 116 नंबर के मकानों को सीज कर दिया‌।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement