Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के मुख्य न्यासी का दायित्व महावीर रांका को, अध्यक्ष बने गणेश बोथरा

India-1stNews



बीकानेर शहर के गंगाशहर नोखा रोड स्थित आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान की वार्षिक साधारण सभा की बैठक सोमवार को भुज गुजरात में रखी गई। चुनाव अधिकारी मनसुख सेठिया एवं अतिरिक्त चुनाव अधिकारी विनोद बैद ने बताया कि बैठक में सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन ही प्राप्त हुए इसीलिए सभी का चुनाव निर्विरोध हुआ। नामांकन प्रक्रिया के बाद आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष पद पर गणेशमल बोथरा निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि मुख्य न्यासी महावीर रांका, न्यासी मोतीलाल बोथरा, विमलचंद चौपड़ा, प्रभा मालू,के.कमल भण्डारी, निर्मल बाफना, बसंत नौलखा, संगीता सामसुखा, पंच मंडल सुरेशचंद गोयल, सुरेन्द्र बोथरा एवं सुमेरमल दफ्तरी को निर्विरोध न्यासी घोषित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष हंसराज डागा ने नए अध्यक्ष गणेश बोथरा एवं मुख्य न्यासी महावीर रांका, सभी नए न्यासी एवं पंच मंडल के सदस्यों को बधाई दी। मंत्री दीपक आंचलिया ने वार्षिक प्रतिवेदन की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का संचालन किया। साधारण सभा में पूरे भारत से आए हुए सदस्यों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562