Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: कोटगेट इलाके में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, हादसे में व्यक्ति की मौके पर हुई मौत...

India-1stNews




बीकानेर के चौखूटी फाटक और कोटगेट फाटक के बीच हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। फिलहाल युवक के शव को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलने पर मौके पर कोटगेट पुलिस ओर जीआरपी पुलिस भी पहुंच गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार घटना एक बजे से दो बजे के बीच की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा मालगाड़ी से हुआ है। सेवादारों में ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब, असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडग़ावत, इमरान, मोहम्मद जुनैद, ताहिर हुसैन, रमजान, मोहम्मद सतार, इरफान, अयूब लोदा, आदि एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement