Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

शहर जिला अध्यक्ष पद महिला मोर्चा के पाले में! गंगाशहर से तीन दिग्गज, बस घोषणा बाकी..

India-1stNews




शहर भाजपा अध्यक्ष पद पर मनोनयन की प्रक्रिया सोमवार शाम तक हो जाएगी। इसके लिए प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता बीकानेर पहुंच रहे हैं। वो सीधे नाम की घोषणा करेंगे। देहात अध्यक्ष के लिए ब्लॉक अध्यक्षों से नाम लिए गए थे, लेकिन शहर भाजपाध्यक्ष का सीधा मनोनयन होगा। बीकानेर को इस बार महिला अध्यक्ष भी मिल सकती है।

शहर भाजपा के लिए इस बार वैश्य समाज से अध्यक्ष बनाने का निर्णय उच्च स्तर पर किया जा चुका है। ऐसे में पूर्व नगर विकास न्यास चेयरमेन महावीर रांका, शहर भाजपा में अर्से से महामंत्री रहे मोहन सुराना और महिला कोटे से सुमन छाजेड़ का नाम आगे चल रहा है। उच्च स्तर पर नाम अब तक फाइनल हो चुका है लेकिन सार्वजनिक आज शाम को किया जाएगा।

शहर भाजपा अध्यक्ष पद बनने की होड में रांका और सुराना दोनों तेज गति से आगे बढ़े, दोनों के बीच समझौता भी हुआ लेकिन अध्यक्ष पद दोनों ही नहीं छोड़ना चाहते। ऐसे में दोनों की तरफ से सार्वजनिक तौर पर ये कहा जा रहा है कि वो अध्यक्ष की दौड़ में हैं। ऐसे में गंगाशहर क्षेत्र से ही सुमन छाजेड़ को अध्यक्ष पद का तीसरा और प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। सुमन छाजेड़ पार्टी में अर्से से सक्रिय है। वो पूर्व मेयर सुशीला कुमारी के साथ भी काफी सक्रिय रही थी। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी उनकी सक्रियता से खुश है। ऐसे में छाजेड़ को जिलाध्यक्ष बनाने का दावा मजबूत होता जा रहा है।

पार्टी की ओर से कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सर्वसम्मति बनाने के बाद ही उन्हें बीकानेर भेजा जा रहा है। चूरू के रहने वाले पंकज गुप्ता चार बजे के आसपास ही सीधे संभागीय कार्यालय पहुंचेंगे। जहां पार्टी के शहर अध्यक्ष की घोषणा जाएगी।

वर्तमान में विजय आचार्य पार्टी के शहर अध्यक्ष है। विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया था। तब माना गया कि विधायक प्रत्याशी का दावा खत्म हो गया था। अब विधानसभा चुनाव के ठीक एक साल बाद उन्हें अध्यक्ष पद से भी हटाया जा रहा है। हालांकि आचार्य के प्रदेश संगठन में शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562