Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर शहर में आत्महत्याओं बढ़ता ग्राफ चिंताजनक, दो युवकों ने की आत्महत्या

India-1stNews




बीकानेर@ गंगाशहर थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना इलाके के नायकों के मौहल्ले की है जहाँ ज्ञान प्रकाश उर्फ मोनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खिदमतगार खादिम सोसायटी के शोएब, जाकिर व असहाय सेवा संस्थान के मोहम्मद जुनैद खान, राजकुमार खडगावत ,ताहिर हुसैन, अब्दुल सत्तार,रमजान, आसुराम कच्छावा फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

वहीं कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 16 फरवरी को छोटी गुवाड़ वाल्मीकि बस्ती की है। जहां श्रवण (25) पुत्र जगदीश वाल्मीकि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के भाई राहुल पुत्र जगदीश ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि 16 फरवरी को उसके छोटे भाई श्रवण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राहुल ने आत्महत्या पर कोई शक नहीं जताया है। ऐसे में पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement