Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

लापरवाही: सरकारी स्कूल के कुंड में गिरने से तीन मासूम बच्चियों की मौत

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के नोखा तहसील के केडली गांव में सरकारी स्कूल में बनी एक पानी का कुंड के ढहने से 3 मासूम बच्चियों की मौत की खबर सामने आई है।अब तक मिली जानकारी के अनुसार जर्जर हालत में इस पानी की टँकी की जानकारी शिक्षा विभाग को नवंबर माह में दे दी गई गई थी बावजूद विभाग की आंखे नही खुली और आज इस हादसें में 3 मासूम ने अपनी जान गंवा दी।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार पानी में तीनों छात्राएं बुरी तरह से मलबे के नीचे दब गई थीं। आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बीकानेर के नोखा इलाके में हुआ।


मंगलवार सुबह नोखा क्षेत्र के देवानाडा स्थित (केडली गांव) राजकीय प्राथमिक स्कूल में बच्चे खेल रहे थे। खेलते-खेलते प्रज्ञा (8) पुत्री रेखाराम जाट, भारती पुत्री ओमाराम जाट और रवीना पुत्री बागाराम स्कूल परिसर में ही बने वाटर टैंक के ऊपर चली गईं। अचानक से टैंक के ऊपर लगीं पटि्टयां टूट गईं और तीनों छात्राएं 8 फीट गहरे टैंक में गिर गईं। करीब 15 फीट तक इसमें पानी भरा था।

हादसे की सूचना पर आस-पास के ग्रामीण पहुंचे। ट्रैक्टर बुलाकर मोटर की मदद से टैंक का पानी बाहर निकाला गया। इसके बाद सीढ़ी लगाकर तीन ग्रामीण टैंक में उतरे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मलबे के नीचे दबी छात्राओं को बाहर निकाला गया।

शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराया
प्रिंसिपल संतोष ने 18 दिसंबर 2024 को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को जर्जर वाटर टैंक के बारे में बताया था। उन्हें बताया गया था कि स्कूल में बना वाटर टैंक जमीन में 5 इंच तक धंस गया है। कभी भी यह गिर सकता है। कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद भी टैंक की मरम्मत नहीं कराई गई। टैंक करीब 23 साल पुराना है। इसे ऊपर से पट्‌टी रखकर ढका गया था। घटना के समय टैंक में करीब 15 फीट पानी भरा था। हादसे की सूचना पर उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ और थानाधिकारी अमित स्वामी हॉस्पिटल पहुंचे।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है...

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562