Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर:बस का इंतजार कर रही महिला की तोड़ी थी चेन, 24 घण्टों में ही पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन को किया गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर। शहर में रविवार को हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बस का इंतजार कर रही महिला की चेन तोड़कर फरार हुए इन बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया था।

व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में एक नाबालिग सहित तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी दाउद ख़ान कोतवाली थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जांच कर रही है कि उन्होंने इससे पहले भी कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562