Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बस और फॉर्च्यूनर गाड़ी की हुई भीषण टक्कर, हादसे में फॉर्च्यूनर सवार थानेदार पुत्र की हुई मौत

India-1stNews




पोकरण में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लवा गांव के पास जोधपुर-जैसलमेर मार्ग पर एक निजी बस और फॉर्च्यूनर की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सुबह 11:40 बजे के करीब हुई।

हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार उजला निवासी बिक्रम पुत्र राणीदान उज्जवल की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही जोधपुर निवासी सुगना देवी पति देवीराम गंभीर रूप से घायल हुईं।

सूचना मिलते ही लवा चौकी और पोकरण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को पोकरण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में फॉर्च्यूनर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस को भी काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद जोधपुर-पोकरण सड़क मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु किया। हादसा लवा पुलिस चौकी के पास हुआ। बता दे कि राणीदान चारण गंगाशहर थाने में सीआई पोस्ट पर रह चुके है। 


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562