Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: जमीनी विवाद में अपनों से दगा खा कर खाया जहर, मौत

India-1stNews




बीकानेर@ शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित दूध की दुकान में जहर खाने से एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। जिसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी मिली है कि सूरत रहने वाला 62 वर्षीय अशोक कुमार जोशी अपने परिजनों से मिलने बीकानेर आया हुआ था। 27 फरवरी को वह प्रेमजी पाइंट के पास स्थित अपने भाई की दूध की दुकान नंद के आनंद में आया और जहर खाकर परिजनों को सूचित कर दिया। जिसके बाद परिजन आएं और अशोक को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। जानकारी मिली है कि मृतक का अपने भाईयों के साथ संपति को लेकर विवाद चल रहा था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement