Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: नाबालिग को भगा ले गया, आरोपी फरियाद खां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@गंगाशहर के भीनासर में 16 वर्षीय नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। मामला बीते सोमवार का बताया जा रहा है जहां भीनासर निवासी महिला ने गंगाशहर थाने में मामला दर्ज करवाया है।सोमवार को उसका पड़ोसी फरियाद खां उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। जानकारी के अनुसार युवक-युवती दोनों अलग-अलग धर्म समुदाय से संबंध रखते है जिससे तनाव और बढ़ गया। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी चौकसी बढ़ा दी।

अजमेर दरगाह के बाहर दोनों को किया दस्तयाब
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों की जानकारी मिली की आरोपी फरियाद लड़की को अजमेर दरगाह जियारत के लिए ले जाएगा। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस मंगलवार को सुबह अजमेर पहुंच गई और अजमेर दरगाह में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी कैमरे में कैद पाया गया। कैमरे से जानकारी पर पुलिस और अलर्ट मोड में आ गई और आरोपी को दरगाह से बाहर निकलते ही दबोच लिया। गंगाशहर थाने के एएसआई किसनाराम बिश्नोई, हेड कांस्टेबल मांगीलाल, कांस्टेबल रामनेरी, रघुवीर और सीताराम की भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement