Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कोटगेट से नत्थूसर गेट तक किया पैदल मार्च

India-1stNews





होली के मद्देनजर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बीकानेर, 6 मार्च। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर ने गुरुवार देर शाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोटगेट से जोशीवाड़ा, तेलीवाड़ा, मोहता चौक, साले की होली, बारहगुवाड़ होते हुए नत्थूसर गेट तक पैदल मार्च किया। होली सहित अन्य त्योहारों के मद्देनजर शहरी क्षेत्र की साफ-सफाई, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, सीवरेज सहित कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। जिला कलेक्टर ने कहा कि बीकानेर की होली देश भर में विशेष पहचान रखती है। इस दौरान आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहे और किसी स्थिति में कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित नहीं हो। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर बंद रोड लाइट दुरुस्त करने और कचरा निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर होने वाले पारंपरिक कार्यक्रमों की जानकारी ली और कहा कि सभी होली का त्यौहार पूर्ण उत्साह के साथ मनाएं। लगभग तीन किलोमीटर के पैदल भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से स्थानीय समस्याओं के सम्बन्ध में चर्चा भी की। शहरी क्षेत्र में पार्किंग की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, उपायुक्त यशपाल आहूजा, अतिरिक्त कलेक्टर नगर रमेश देव आदि साथ रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement