Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: गुर्जर गौड़ ब्राह्मण हितकारणी सभा ने मनाया फाग उत्सव, गौतम जयंती महोत्सव की तैयारी में जुटी टीम

India-1stNews




बीकानेर@  करमीसर रोड़ स्थित गौतम मंदिर में श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण हितकारणी सभा द्वारा फाग उत्सव मनाया गया और आगामी 30 मार्च को गौतम जयंती महोत्सव के लिए कार्यकारणी संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें समाज की संस्था श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण हितकारणी सभा के अध्यक्ष विजय कुमार जोशी ने बताया कि इस बार जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा और सुबह हवन पूजा आरती 8: 00बजे से 11:15 तक बाकी सभी कार्यक्रम दोपहर 3: बजे से रात्रि 11:30 तक चलता रहेगा।

संगोष्ठी में संस्था के सचिव द्वारा बताया और सभी के निर्णय द्वारा एक आयोजन कैमेटी गठित की गई। जिसमें जयंती महोत्सव के संयोजक 
विजय उपाध्याय को और सह संयोजक सुरेंद्र उपाध्याय को बनाया गया ।साथ ही 11 ट्रस्टियों की आयोजन कमेटी गठित की गई।

कार्यक्रम में नए ट्रस्टीगणों का सम्मान, 10वीं, 12वीं और स्नाकोत्तर परीक्षा में पिछले वर्ष 85% से ऊपर उत्तीर्ण हुवे विद्यार्थियों का सामान समाज विशेष उत्कृष्ठ या यूनिक जिससे समाज का गर्व या सम्मान बढ़ा है विशेष महानुभावों का सम्मान जनप्रतिनिधियों का सामान, संत महंत को विशेष आग्रह समान  किया जाएगा।

भक्ति संध्या में राजस्थान के सुप्रसिद्ध कलाकार नवदीप बीकानेरी, प्रेरणा पंचारिया, भीखाराम जाजड़ा, संपत उपाध्याय ओर भगवान पंचारिया अपनी मधुर वाणी से भजनों की प्रस्तुति देंगे शाम की महाआरती व महाप्रसाद के आयोजन का निर्णय लिया गया।

फाग उत्सव में समाज के गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे जिसमें देव किशन जोशी, मोहन उपाध्याय, एडवोकेट मोहन जाजड़ा, उमाचरण, सत्यनारायण जोशी, गौरी शंकर जोशी, मोहन जी (डेयरी वाले), नंदू गालरिया, पुखराज जोशी, शिव शंकर जोशी, रामदयाल पंचारिया, भवानी शंकर जाजड़ा, श्याम जोशी, लक्ष्मण उपाध्याय, सुमित उपाध्याय (पत्रकार) संजय पाईवाल, महावीर, सोनू जोशी, दिनेश जोशी (1844),  मंदिर पुजारी कान जोशी, अनिरुद्ध जाजड़ा व गौतम आदि ने उपस्थिति हुवे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement