Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: सट्टे के खिलाफ पुलिस की दबिश, दो सटोरिए गिरफ्तार, लाखों का हिसाब बरामद

India-1stNews




बीकानेर,शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में क्रिकेट पर सट्टा लगाते दो जनों को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के अनुसार डीएसटी, साइबर व बीछवाल थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रोशनी घर चौराहे क्षेत्र में चैंपियंस ट्रॉफी के न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच पर सट्टा लगा रहे दो सट्टोरियों को 41 लाख के सट्टे के हिसाब किताब के साथ रोशनी घर चौराहा निवासी 30 वर्षीय नाशिर पुत्र मोहम्मद राशिद सैयद व 32 वर्षीय आमिर पुत्र शौकीन सैयद को पकड़ा है। 

इनके पास से पहले के मैचों का एक करोड़ से ज्यादा का हिसाब किताब भी मिला हैं। टीम ने मौके से 2 लैपटॉप, 6 मोबाइल बरामद किए हैं। तिवारी ने बताया कि यह बुकी भंवर नाम के व्यक्ति और घडसीसर के लक्की नाम से सट्टेबाजी का हिसाब किताब रखते थे। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।


कार्रवाई करने वाली डीएसटी की टीम में एएसआई रामकरण सिंह, एएसआई दीपक यादव, हैड कांस्टेबल कानदान, महावीर सिंह, कांस्टेबल देवेन्द्र, सुखविंदर, सूर्या कुमार, राजेंद्र आदि शामिल थे। एएसआई रामकरण सिंह की विशेष भूमिका बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement