Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: प्रेम मिष्ठान पहुंची स्वास्थ्य विभाग टीम लिए 23 नमूने, भुजिया सहित चाशनी करवाई नष्ट, जारी किया नोटिस

India-1stNews





बीकानेर, 5 मार्च। होली के मद्देनजर राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम  'शुद्ध आहारहैमिलावट पर वार' के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध के नेतृत्व में बुधवार को भी नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई है।

डॉ. साध ने बताया कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रेम मिष्ठान भंडार, गजनेर रोड स्थित मावा पट्टी से मैसर्स महादेव मावा भंडार, मैसर्स वकील मावा भंडार, मैसर्स सुखजी स्वीट्स, मैसर्स करणी मिष्ठान भंडार, मैसर्स राधिका मिष्ठान भंडार एवं मैसर्स श्री करणी मिष्ठान भंडार पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। प्रेम मिष्ठान भंडार पर साफ-सफाई नहीं होने, पेस्ट कंट्रोल नहीं करवाने, फूड हैंडलर्स का मेडिकल रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने संबंधी पाई गई कमियों के संबंध में मौके पर ही इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया तथा कमियों को तुरंत सुधारने के निर्देश प्रदान किए गए। इसके साथ ही लगभग 50 किलोग्राम खराब भुजिया तथा 40 किलोग्राम पुरानी दूषित चाशनी को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई में मावा, मावा मिठाई, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, तेल, काजू कतली आदि के कुल 23 नमूने लिए गए। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार, श्रवण कुमार वर्मा, भानू प्रताप सिंह तथा राकेश कुमार गोदारा शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement