Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर:मनचले की पब्लिक ने कर दी जमकर धुनाई, शॉपिंग करने आयी महिला से की बदसलूकी

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के लूणकरणसर में महिला से छेड़छाड़ करना एक युवक को भारी पड़ गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने मौके पर ही युवक की जमकर धुनाई कर दी। यह घटना रेलवे फाटक के पास हुई, जहां युवक पर एक महिला से अभद्रता करने का आरोप लगा। जानकारी के अनुसार, महिला शॉपिंग के लिए बाजार जा रही थी, तभी आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मामले को शांत किया फिलहाल, इस मामले को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement