Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज

India-1stNews




बीकानेर@ नोखा थाने में एक गंभीर मामला सामने आया है। धिगानिया बस्ती की एक महिला ने दुष्कर्म और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। मंगलवार रात को मुकदमा दर्ज किया गया।

पीड़िता के अनुसार, 21 फरवरी 2025 को वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान नाणेदा नोखा निवासी सुंदर चुपके से उसके घर में घुस आया। जब महिला सोने के लिए बिस्तर पर गई, तब आरोपी ने उसका मुंह हाथ और ओढ़नी से दबाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

अगले दिन 22 फरवरी को आरोपी सुंदर अपनी मां, भाई, भाभी और पिता के साथ पीड़िता के घर पहुंचा। उन्होंने महिला पर आरोप लगाया कि वह उनके बेटे पर झूठा इल्जाम लगा रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने महिला को वैश्या कहकर अपमानित किया और लाठी-घूंसों से मारपीट की।

पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह उनसे बचकर थाने पहुंची। लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब जिला पुलिस के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562