Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: घर में जबरन घुसकर नगदी व जेवर छीने की मारपीट

India-1stNews




बीकानेर। घर में जबरन घुसकर मारपीट करने व नगदी और जेवर छीनने के मामले में महिला सहित छ: आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले जिले के जामसर थाना क्षेत्र का है।

जामसर थाना के कालासर निवासी मुखराम पुत्र भंवराराम जाट ने थाना में लिखित परिवाद दिया की आरोपी यशोदा पुत्र खेताराम, खेताराम, मदन लाल, ओमप्रकाश, केशराराम व अखाराम ने जबरन उसके घर में घुसकर परिवादी व परिवादी के परिवारजनों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने घर में रखे 50 हजार रूपये नगद व जेवरात भी छीन लिये।

पुलिस ने परिवाद के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण में जांच जामसर थाना की हैड कांस्टेबल श्रीमति उम्मेद को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement