Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: घर के आंगन में सो रही 10 वर्षीय बालिका के साथ पड़ोसी ने की दरिंदगी

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ 30 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार छतरगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को बालिका अपने घर में सो रही थी। पीडि़ता अपनी मां के पास आंगन में ही थी। दोनों सो रहे थे। युवक ने बालिका के मुंह पर कपड़ा बांध दिया और दुष्कर्म करने लगा। बालिका की मां की आंख खुली तो उसे ऐसा करते हुए देखा। इस पर आरोपी वहां से भाग गया। उसने किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। परिजनों ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement