Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर से बर्खास्त राजस्थान पुलिस का कॉन्स्टेबल तस्करी करते गिरफ्तार, पहले भी दलित युवती से गैंगरेप कर हत्या का आरोप

India-1stNews




बीकानेर पुलिस का कांस्टेबल रहा मनोज डोडा-पोस्त की तस्करी में एक अन्य युवक के साथ धरा गया है. मनोज खाजूवाला में पोस्टेड था. इस दौरान एक दलित युवती से गैंगरेप व हत्या के बाद बर्खास्त किया गया था. मामला श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर का है. जहां समेजा कोठी थाना पुलिस ने डोडा-पोस्त की तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस के बर्खास्त कॉन्स्टेबल मनोज और उसके साथी सुनीलनाथ को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी राजस्थान सरकार लिखी बोलेरो कैंपर कार से डोडा-पोस्त की तस्करी कर रहे थे.

समेजा थाना अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया- शनिवार को थाने के सामने नाकाबंदी की हुई थी। गश्ती टीम मौके पर थी। इसी दौरान राजस्थान सरकार लिखी बोलेरो कैंपर वहां से गुजरी। टीम ने गाड़ी को रुकवाया। कार में दो युवक थे। तलाशी ली तो कार से 3 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।

गाड़ी में सवार युवकों में से एक ने अपना नाम सुनीलनाथ (24) पुत्र जीवनलाल और दूसरे ने अपना नाम मनोज कुमार (26) पुत्र घनश्याम बताया। दोनों ठाकरी (थाना रायसिंहनगर) के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पकड़ा गया आरोपी मनोज बर्खास्त पुलिस कॉन्स्टेबल

पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी मनोज कुमार राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर बीकानेर जिले के खाजूवाला में पदस्थापित था। आरोपी पर खाजूवाला में एक दलित युवती से गैंगरेप कर हत्या का आरोप था। इस मामले में पुलिस मुख्यालय ने मनोज को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद अब आरोपी मनोज ने तस्करी का काम शुरू कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement