Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: एसपी कावेन्द्र सिंह सागर का नशे पर कड़ा प्रहार, तस्कर से 12 किलों गांजा बरामद

India-1stNews




बीकानेर: अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस व डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से की। जिसमें चुना भट्टा के पास नोखा निवासी राजाराम पुत्र शंकरलाल बिश्नोई को 12 किलो 855 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ऑपरेशन फ्लश आउस के तहत की। जिसमें पुलिस ने आरोपी के मकान से 12 किलो 855 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया। साथ ही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। जिसकी जांच पांचू थानाधिकारी रामकेश मीणा द्वारा की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में नोखा थाने से एसआई राधेश्याम, कांस्टेबल रामेश्वरलाल, तेजाराम, जेठुसिंह, संतोष तथा डीएसटी टीम से एएसआई रामकरण, कांस्टेबल देवेन्द्र, करणपाल सिंह, गणेश कुमार व राजेन्द्र कुमार शामिल थे। कार्रवाई में डीएसटी टीम के एएसआई रामकरण की विशेष भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562