Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया,मंदिरों में हुआ सुंदरकांड का पाठ व प्रसाद वितरण

India-1stNews





बीकानेर। छोटीकाशी बीकानेर में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर-मंदिर सजावटें और तैयारियां शुक्रवार रात को ही कर ली गयी। इसी क्रम में श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की तरह हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ बनाया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और श्री रूद्र हनुमान जी को लड्डू, बूंदी, फल व केक का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष गुरु अर्जुन दास जी द्वारा सभी को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।और आशीर्वचन में कहा गया कि "हनुमान जी का जीवन हमें शक्ति, भक्ति और समर्पण का संदेश देता है। उनकी तपस्या और संघर्ष ने उन्हें हमारी श्रद्धा का प्रतीक बना दिया है। हर साल इस दिन को मनाने का उद्देश्य न केवल हनुमान जी की पूजा करना है, बल्कि उनके अद्भुत गुणों को अपने जीवन में अपनाने का भी है।"कार्यक्रम में समिति के अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, बसंत किराडू, वैभव, हिमांशी, मयंक व अन्य सदस्य सम्मिलित हुए।


इधर भोजास गांव में श्री हनुमान जी के मंदिर पर सभी भक्तजनों के द्वारा बड़ी धूमधाम से श्री हनुमान जयंती के पर्व पर उत्सव मनाया गया एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस उत्सव पर भक्तजन नेमसिंह राजपुरोहित लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित जेठूसिंह राजपुरोहित पदम सिंह राजपुरोहित रेवंत सिंह राजपुरोहित संजय सिंह राजपुरोहित अशोक सिंह राजपुरोहित सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित विक्रम सिंह राजपुरोहित पुजारी नागरमल स्वामी पूनम सिंह मोहित सिंह पारस सिंह एवं गजेंद्र सैन आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement