Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा, 5 किलो अफीम के साथ एक आरोपी दबोचा

India-1stNews




बीकानेर@ शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए गंगाशहर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नोखा बाइपास पर कार्रवाई करते हुए फलौदी निवासी जगदीश पुत्र बाबूलाल विश्नोई को 5 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में की गई, जिसमें गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार और डीएसटी टीम के एएसआई दीपक यादव की अहम भूमिका रही।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया और किसे सप्लाई करने वाला था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement