Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर:हनुमान जयंती पर संकट मोचन मंदिर में रंग-बिरंगी रोशनियों संग होगा भव्य आयोजन

India-1stNews




बीकानेर। गोस्वामी चौक स्थित संकट मोचन हनुमान  मंदिर में 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनियों से विशेष रूप से सजाया जाएगा, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो जाएगा।रात्रि 8 बजे से मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जो भक्तों को रामभक्ति में सराबोर करेगा। इसके पश्चात रात 10 बजे भव्य महाआरती की जाएगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।भैरव विकास परिषद के अभिमन्यु गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन पिछले दस वर्षों से लगातार किया जा रहा है और इस बार भी पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम के माध्यम से भक्तजन संकटमोचन हनुमान जी के चरणों में अपनी आस्था प्रकट करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement