Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

'हरख बीकाणा' गढ़ गणेश के 538 लड्डुओं का भोग लगा मनाया बीकानेर का स्थापना दिवस

India-1stNews




'हरख बीकाणा' में एकत्रित हुए शहर के 251 मौजीज लोग

बीकानेर, 28 अप्रैल। बीकानेर नगर स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बीआईटीओ और स्मार्ट बीकानेर द्वारा जूनागढ़ परिसर में हरख बीकाणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। गढ़ गणेश को 538 लड्डूओं का भोग और शंखनाद के साथ कार्यक्रम कि शुरुआत हुई. 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी थी। उन्होंने कहा कि पांच सौ सैंतीस वर्षों का इतिहास समेटे हुए बीकानेर देश और दुनिया में विशेष पहचान रखता है। हमें इस ऐतिहासिक शहर का नागरिक होने के नाते हमें इस पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीकानेर की परमपराएं और रीति-रिवाज अपने आप में विशिष्ट हैं। उन्होंने नगर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि शहर के विकास में प्रत्येक नागरिक अपनी भागीदारी निभाएं।

बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध बीकानेर का इतिहास स्वर्णिम रहा है। राव बीकाजी का बसाया बीकानेर अपनी अनेक विशेषताओं के कारण प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग देश और दुनिया में बीकानेर को नई पहचान दिल रहे हैं। विधायक ने नशा मुक्त बीकानेर की परिकल्पना को साकार करने के लिए आमजन को नशे से दूर रखने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। 
पुलिस महानिरीक्षक श्री ओमप्रकाश ने कहा कि बीकानेर का अपनापन देशभर में मिसाल है। यहां के लोग रसगुल्लों की तरह मधुर हैं। उन्होंने कहा कि शहर के सभी नागरिकों द्वारा सांझा तरीके से शहर का स्थापना दिवस मनाया जाना अच्छी परम्परा है। 

कार्यक्रम के संयोजक अक्षय आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम कि अध्यक्षता करते हुए लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद महाराज ने कहा कि पूर्व जन्मों के अच्छे कर्मों के कारण बीकानेर जैसे पावन धरा पर जन्म मिलता है। उन्होंने कहा कि यह धर्म, कर्म और आध्यात्म की नगरी है।
इससे पहले कार्यक्रम संयोजक डॉ. चंद्र शेखर श्रीमाली ने कार्यक्रम की प्रस्तावना की जानकारी दी और बताया कि उनके द्वारा बीकानेर के लगभग एक हजार प्रवासी नागरिकों की दूरभाष निर्देशिका तैयार की जा रही है। जिससे आवश्यकता के अनुसार इनका सहयोग शहर के विकास के लिए किया जा सके। 

इससे पहले अतिथियों और प्रतिभागियों ने गढ़ गणेश की पूजा अर्चना की और 538 लड्डुओं का भोग लगाया। सभी ने रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़कर खुशहाली का संदेश दिया। आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों पचरंगी साफे पहनाए गए और हरख बीकाणा प्लेट के साथ फोटो खींचने की होड देखने को मिली।

इस दौरान पद्मश्री श्री अली गनी, जैन महासभा के अध्यक्ष श्री विनोद बाफना, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री द्वारका प्रसाद पचीसिया तथा पूर्व महापौर श्री नारायण चोपड़ा अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

इस दौरान सुमन छाजेड़, उद्यमी अविनाश मोदी, प्रो-वाईस चांसलर हेमंत दाधीच, गृह विज्ञान महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ विमला डुकवाल, सार्दुल क्लब अध्यक्ष हनुमान सिंह, सुरेश कुमार जैन, भारत भूषण गर्ग, शरद दत्ता आचार्य, डॉ श्याम अग्रवाल, श्रीनारायण आचार्य, गोविन्द भादू, चक्रवती नारायण, हरीश बी. शर्मा, अरुण व्यास, कंचन राठी, ऋतु मित्तल, गिरधर व्यास, सुधा आचार्य, सुषमा बिस्सा, डॉ. अमित व्यास, राजेंद्र स्वामी, अनुज मित्तल, बिठ्ठल बिस्सा, अनिरुद्ध चौधरी, भगवान सिंह मेड़तिया, सरिता चांडक, देवेंद्र सिंह कसवा, विपिन लड्ढा, राजेंद्र जोशी, श्रीकांत व्यास, सुमन मंडा, गरिमा विजय, डॉ. आरके धुडिया आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement