Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 5 जनों को जहर देकर फरार हुई लूटेरी दुल्हन, घायल पीबीएम रेफर

India-1stNews




बीकानेर@ एक दुल्हन द्वारा कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर फरार होने का मामला सामने आया है। मामला नोखा के वार्ड नंबर 22 की है। जहां एक दुल्हन परिवार के लोगों को कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर फरार हो गई। इस जहरीली कोल्ड ड्रिंक के सेवन से परिवार के पांच लोगों की तबीयत बिगड़ी गई। जिनको रात को करीब ग्यारह बजे बागड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बीकानेर रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार हुई दुल्हन को यह परिवार यूपी से लेकर आया था। जिसके साथ दो व्यक्ति भी आए थे। मंगलवार को शाम को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर परिवार के लोगों को पिला दिया और उसके बाद दुल्हन दोनों व्यक्तियों के साथ फरार हो गई। इस संबंध में नोखा थानाधिकारी अमित कुमार स्वामी का कहना है कि फिलहाल इस संबंध में पुलिस के पास कोई शिकायत व परिवाद नहीं पहुंचा है, अगर कोई शिकायत पर परिवाद मिलता है तो पुलिस द्वारा जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement