Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: फंदे पर लटके मिले दो शव, हत्या या आत्महत्या! मौके पर FSL टीम

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के नोखा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक साथ दो शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर थानाधिकारी अमित स्वामी पहुँच गए है।

जानकारी के अनुसार एक बुजुर्ग और एक लड़की का शव पंखे से लटका हुआ मिला है घटना नोखा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार दोनों के शव फंदे से लटके हुए एक कमरे में मिले है। मौके पर नोखा पुलिस पहुंच गई है। बुजुर्ग के साथ जो वह लड़की बताई जा रही है वो पड़ोस की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी है जिसका नाम नारायण बताया जा रहा है।व लड़की की पहचान पड़ोस की रेखा बताई जा रही है। घटना नोखा के जोरावरपुरा क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना कल देर रात की है मृतक नारायण की पत्नी घटना के समय घर पर नही थी। साथ इस घटना को प्रेम संबंधों से जोड़ा जा रहा है। फ़िलहाल मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है और टीमें जांच में जुटी है और मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562