Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: घरेलू गैस सिलेंडरों से कर रहे थे अवैध रिफिलिंग, तीन जगहों से 8 सिलेंडर और मशीन जब्त

India-1stNews




बीकानेर@ रसद विभाग ने जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध दुरूपयोग के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला रसद अधिकारी की टीम ने एक दुकान पर पांच सिलेंडर और रिफलिंग मशीन बरामद की है।



 नया शहर थाना रोड पर हरिजन मोहल्ला चौराहा पर रामदेव ट्रेडर दुकान पर विष्णु बिश्नोई पुत्र नरसी बिश्नोई को वाहनों में गैस भरते रंगे हाथों पकड़ा और उससे 5 सिलेंडर, एक-एक रिफिलिंग मोटर और कांटा जब्त किए गए।
 
करमीसर ग्राम मुख्य चौराहे पर छोटूराम पुत्र मोडाराम को घर के अंदर बनी दुकान में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरूपयोग करते पकड़ा गया और उससे 1 सिलेंडर, एक-एक रिफिलिंग मोटर और कांटा जब्त किए गए। एक अन्य कार्रवाई में नागणेची जी मंदिर के पीछे अजय सिंह पुत्र सतवीर सिंह निवासी ददरेगा, तह. तारानगर हाल निवासी वल्लभ गार्डन, बीकानेर से 02 सिलेंडर, एक-एक रिफिलिंग मोटर और कांटा जब्त किए गए।

समस्त प्रकरणों में जब्त सामग्री को निकटतम गैस ऐजेंसी को सुपुर्द कर सुरक्षित रखा गया है। समस्त प्रकरण घरेलू गैस सिलेंडरों का दूरूपयोग एलपीजी (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2000 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके मद्देनजर इन प्रकरणों में सक्षम न्यायालय में मुकद्दमा दर्ज करवाया जाकर विधिक कार्यवाही की जाएगी। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरूपयोग के विरूद्ध इस प्रकार की कार्यवाहियां भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement