Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में इच्छापूर्ण हनुमान जी मंदिर में होगा विशाल जागरण एवं भंडारा

India-1stNews




बीकानेर@ नापासर के गाढ़वाला में बीकानेर रोड पर स्थित श्री इच्छापूर्ण हनुमान जी मंदिर में 12 अप्रैल शनिवार को हनुमान जयंती चैत्र सुदी पूर्णिमा पर इच्छापूर्ण हनुमान जी मंदिर में शाम को 7 बजे से विशाल जागरण एवं भंडारा का आयोजन रखा गया है। इस दौरान बाबा के भक्तों के द्वारा हनुमान जी महाराज के मंदिर में शनिवार शाम को 7 बजे से जागरण एवं भंडारा किया जाएगा।

इस जागरण में मुख्य कलाकार सांवर मल रंगा,नवरत्न रंगा,मनोज रंगा द्वारा बाबा के भजनों का गुणगान किया जाएगा। आयोजनकर्ता श्री इच्छापूर्ण बालाजी महाराज भक्तगण ने निवेदन करते हुए कहा है कि 12 अप्रैल शनिवार को गाढ़वाला में नापासर से बीकानेर सड़क पर स्थित श्री इच्छापूर्ण हनुमान जी महाराज के मंदिर में आयोजित विशाल जागरण एवं भंडारा में पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement