Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: आपसी झगड़े में युवक पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया

India-1stNews




बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में आपसी झगड़े में एक युवक पर बड़े-पकौड़े का गर्म खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया गया। जिससे वो गंभीर घायल हो गया। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

मोमासर बास में रहने वाले राजू कुंजड़ा ने बताया कि वो कस्बे में घूम चक्कर के पास बड़े-पकौड़े बनाकर अपने परिवार का पेट पालता है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे वो अपने ठेले पर बड़े-पकौड़े बना रहा था और बड़ा भाई साबिर भी ठेले पर काम कर रहा था। उसी वक्त चार पांच युवकों ने ठेले के आगे ही पीपे लगा दिए। विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस को दिए परिवाद में आरोप है कि राजू व साबिर के साथ मारपीट की गई। थाप मुक्कों व लाठी से मारपीट करने लगे, तब पास ही ठेला लगाने वालों ने बीच बचाव किया। इसी दौरान उस पर गर्म तेल भी डाल दिया, जिससे पेट व हाथ जल गए। आरोप लगाया गया है कि दस पंद्रह और युवकों को लाकर जान से मारने की धमकी दी गई।

राजू ने इस मामले में एफआईआर में चार युवकों के नाम भी दिए हैं। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर उस पर हमला किया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement