Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: घर में घुसकर महिला की हत्या! बेटे को भी गंभीर चोटें

India-1stNews




बीकानेर@ जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां देर रात कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर एक महिला की हत्या कर दी। मृतका की पहचान लक्ष्मी पत्नी गुमान सिंह के रूप में हुई है। इस हमले में लक्ष्मी का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

प्राप्त जानकारी जानकारी के अनुसार, बदमाश रात के समय घर में घुसे और परिवार पर हमला कर दिया। परिजन घायल लक्ष्मी को इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस विशाल जांगिड़ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement