Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: बीजेपी नेता और पुलिस के बीच बहस ! चालान करने पर हुई नोकझोक, वीडियो हुआ वायरल

India-1stNews




बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र के भुट्टों के चौराहे पर खड़ी बाइक का चालान करने को लेकर भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस खड़ी गाड़ियों के चालान कर आमजन को परेशान कर रही है। घटना के बाद इन्द्रा कॉलोनी के नागरिकों ने भाजपा नेता मेड़तिया के नेतृत्व में रोष जताया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।मेड़तिया ने यातायात प्रभारी नरेश निर्वाण और सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह चारण से इस मुद्दे पर जमकर बहस की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस नशा तस्करों और अवैध हथियार बेचने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय केवल चालान काटने पर ध्यान दे रही है।

वीडियो में मेड़तिया ने पुलिस पर नशा तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में खुलेआम नशा और अवैध हथियार बेचे जा रहे हैं, लेकिन पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही।

उन्होंने यह भी बताया कि बीते पंद्रह दिनों में इन्द्रा कॉलोनी क्षेत्र में लूट, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों से जुड़ी नौ घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।गौरतलब है कि इससे पहले भी भाजपा नेता मेड़तिया और बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह के बीच इसी तरह की बहस हो चुकी है। उस समय भी गली-मोहल्लों में खड़ी गाड़ियों के चालान को लेकर विवाद हुआ था।स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस चालान की बजाय अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement