Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

इस दिन बीकानेर बंद का आह्वान, देशनोक सड़क हादसा संघर्ष समिति ने किया ऐलान

India-1stNews




बीकानेर@ देशनोक सड़क हादसा संघर्ष समिति के बैनर तले मृतकों के परिजनों को मुआवजा और एक संविदा पर नौकरी की मांग को लेकर जिला कलेक्टर पर सर्व समाज का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। वहीं धरने के तीसरे दिन पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने गुरुवार को धरना स्थल कलेक्ट्रेट परिसर पर प्रेस वार्ता कर कहा कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर तीन दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन राजस्थान सरकार संवेदनहीन हो चुकी है और उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं कर रही है। जिसके चलते सर्व समाज के लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि सोमवार को बीकानेर बंद करेंगे और मंगलवार को बीकानेर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिर भी सरकार द्वारा मांगे नहीं मानी जाती है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement