Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

प्रकाश पुंज फाउंडेशन बीकानेर द्वारा "लोक संतों की वाणी" आधारित परिचर्चा के पोस्टर का हुआ विमोचन

India-1stNews





बीकानेर, 17 अप्रैल 2025 – प्रकाश पुंज फाउंडेशन बीकानेर द्वारा "लोक संतों की वाणी से संस्कारित व समृद्ध समाज का निर्माण कैसे हो?" विषयक परिचर्चा का आयोजन आगामी 20 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संबंध में आज पोस्टर विमोचन समारोह का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया।

प्रथम पोस्टर विमोचन शिवबाड़ी मंदिर, बीकानेर में संवित श्री विमर्शानंद जी महाराज (लालेश्वर महादेव मंदिर) के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा— “बदलते सामाजिक परिवेश में जीवन-मूल्यों की पुनर्स्थापना से सामाजिक चेतना का नवजागरण संभव है।”

इस अवसर पर शिक्षाविद् नेमीचंद बारासा, शिवचरण घारू, सुजीत जावा, पूनमचंद कंडारा, वेदांत प्रज्ञा डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. सुभाष प्रज्ञ तथा श्याम निर्मोही सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

द्वितीय पोस्टर विमोचन प्रकाशनाथ जी मंडी में महंत रमेश चौहान के सान्निध्य में हुआ, जिसमें ओमप्रकाश लोहिया, माणक गुजराती, श्याम तेजी, विनोद बारासा, भरत चांगरा, चंद्रप्रकाश सियोता, पारस तेजी, धनराज चांवरिया, सुनील चांवरिया, रतनलाल घारू, त्रिलोक बारासा, अमित तेजी सहित वाल्मीकि समाज के संतों एवं महंतों ने सहभागिता की।

फाउंडेशन के सचिव श्री सुजीत जावा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परिचर्चा में राजस्थान के विभिन्न जिलों – जोधपुर, बीकानेर, कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर आदि से विद्वान, संत एवं समाजसेवीगण भाग लेंगे तथा समाज-निर्माण के विविध पक्षों पर गहन विमर्श करेंगे। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के आचार्य श्री ओमप्रकाश जी घारू द्वारा स्वरबद्ध भजनों के संकलन का विमोचन भी किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement