Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी

India-1stNews





बीकानेर@ एक बार फिर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने फोटो जारी कर अपील की है की कोई इन्हें जानता हो तो इनके बारे में बताएं ताकि घरवालों तक सूचना पहुंचाई जा सके। 

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा नापासर गांव के पास रेलवे ट्रेक पर हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ख़िदमतगार खादिम सोसायटी के शोएब भाई, असहाय सेवा संस्था के राजकुमार खड़गावत, लक्ष्मणसिंह आदि के सहयोग से शव पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी पहुंचाया गया। यह आत्महत्या है या दुर्घटना इसके बारे में अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता। अलबत्ता पुलिस, सेवादार मृतक के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हैं।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement