Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: शादी के घर में गैस रिसाव से लगी आग, दुल्हा और चार महिलाएं झुलसी

India-1stNews




बीकानेर के लूणकरणसर में शादी वाले घर में आज शाम करीब 4 बजे सिलेंडर से आग लग गई। आगजनी की घटना में दूल्हे सहित उसकी मां और तीन महिलाएं झुलस गई। दो को गंभीर हालत में पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जिसमें दूल्हे की मां भी शामिल है।

जानकारी अनुसार- लूणकरणसर के वार्ड 11 में किसान ओंकारनाथ के घर में उनके बेटे और दो बेटियों की शादी की रस्में चल रही थी। तीनों की शादी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन होनी है। घर में बान भरने रस्म के लिए महिलाएं एकत्रित थी। महिलाओं के लिए चाय बनाने की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक एलपीजी सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग फैलती गई और मौके पर बैठी महिलाओं को चपेट में ले लिया।

आग में दूल्हे दामोदर की मां मोहिनी देवी भी चपेट में आ गई। उनके अलावा तुलछी देवी, सरस्वती और माली और दूल्हा भी झुलस गया। परिवार और आस-पड़ोस के लोग झुलसे लोगों को लूणकरणसर के सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से माली और मोहिनी को प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया। दोनों 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलसी है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी। जैसे ही चाय बनाने के लिए आग लगाई, वैसे ही सिलेंडर ने आग पकड़ ली और तेजी से चारों तरफ फैल गई। मौके पर एक बारगी अफरा-तफरी मच गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement